फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: होटल में खिलाया जुआ, मालिक और मैनेजर सहित दस गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2020 11:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पुलिस और क्राइम ब्रांच का छापा
  • 2.76 लाख रुपये, दो कार
  • दो स्कूटर और 12 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा तिराहा स्थित शेल्टर होटल में मंगलवार को जुआ खेला जा रहा था। थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल के कमरे से 2.76 लाख रुपये बरामद हुए। वहीं दो कार, दो स्कूटर और 12 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

 
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, सूचना मिली थी कि शेल्टर होम होटल में जुआ कराया जा रहा है। इसमें होटल मालिक विष्णु शिवहरे और मैनेजर सुमित शामिल हैं। इस पर पुलिस टीम ने होटल के कमरा नंबर 107 में छापा मारा।

कोख के सौदागरः नेपाल की सरगना ने बनाए 'स्लीपर सेल', पुलिस को दो बच्चों की तलाश
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे में मौजूद दस लोगों को पकड़ लिया। वहीं होटल मैनेजर और मालिक फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में दुकानदार और नौकरी करने वाले हैं। तीन साल पहले भी होटल में जुआ पकड़ा गया था। 
 
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी 
. जितेंद्र निवासी रियान एन्क्लेव, गुरुग्राम, हरियाणा
. नीतेश उर्फ लाला भाई निवासी बल्केश्वर, न्यू आगरा
. सुमित कुमार रोहिरा निवासी बल्केश्वर 
. राजकुमार निवासी ताजनगरी फेस द्वितीय
. पंकज कुमार गुप्ता निवासी न्यू आदर्श नगर
. राजकुमार निवासी आजाद नगर, खंदारी 
. जितेंद्र कुमार निवासी बोदला
. नितिन कुमार निवासी आवास विकास कालोनी
. बंटू उर्फ बंटी निवासी ककरैठा
. मुकेश सिंह निवासी आवास विकास कालोनी 

यह किया गया बरामद 
आरोपियों से 2.76 लाख रुपये नकद, ब्रेजा, स्विफ्ट कार, दो एक्टिवा, 12 मोबाइल फोन और 104 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें