फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और मामी को खोने के बाद गुमसुम हुई रिंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। बेटी की शादी और विदाई के सपने संजो रही मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बेहद प्यार करने वाली मामी भी साथ छोड़कर चली गई। हादसे में मां और मामी को खोने के बाद रिंकी गुमसुम हो गई है। सोमवार को उसकी बारात आनी है, लेकिन घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर सींगपुर निवासी मीरा देवी अपनी भाभी प्रेमवती के साथ बेटी रिंकी शादी के लिए सामान खरीदने गईं थीं, लेकिन सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मां और मामी की मौत की खबर जैसे ही रिंकी को लगी तो वह बदहवास सी हो गई। उक्त हादसे में मीरा के पति श्याम बाबू भी घायल हुए हैं। हादसे में मां और मामी को खोने के बाद रिंकी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
वह रोते हुए कह रही थी कि मां उससे कहा करती थी कि वह अपने हाथों से सजाएगी। उसकी विदाई को लेकर मां ने कई सपने सजाकर रखे थे, लेकिन हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। वहीं हादसे में बेहद प्यार करने वाली मामी को खोने का गम भी रिंकी के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। लोग उसे सांत्वना देकर चुप कराने का प्रयास करते रहे। काफी देर तक रोने बिलखने के बाद वह गुमसुम हो गई। सोमवार को उसकी बारात आनी है। दूसरी तरफ घर में मातम पसरा हुआ है। ऐसे में शादी की रस्म आदि को लेकर आगे क्या होगा। इसको लेकर परिवार के लोगों ने अभी कुछ भी तय नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें