फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase : आगरा ट्रेड सेंटर में 500 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने की तैयारी

Thu, 22 Apr 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एफमेक ट्रस्ट द्वारा सींगना स्थित सेंटर को कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली से एक्सिया हेल्थकेयर की टीम ने मंगलवार को इसका निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
आगरा ट्रेड सेंटर में एक्सिया हेल्थकेयर की टीम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की बेकाबू होती रफ्तार के चलते बेड और आक्सीजन की कमी चल रही है। ऐसे में आगरा ट्रेड सेंटर में 300 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को दिल्ली से एक्सिया हेल्थकेयर की टीम ने ट्रेड सेंटर को कोविड के अस्थाई अस्पताल में बदलने के लिए निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


यह टीम बुधवार को आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चेंबर (एफमेक) ट्रस्ट को रिपोर्ट सौंपेगी। हेल्थकेयर से जुड़े सदस्यों का कहना है कि 10 दिनों में अस्थाई अस्पताल शुरू किया जा सकेगा। मंगलवार को ही ट्रेड सेंटर में 200 बेड पहुंच गए। 

दिल्ली में जिस एक्सिया हेल्थकेयर ने डीआरडीओ के साथ 2500 बेड का कोविड अस्पताल बनाया, उसी को आगरा ट्रेड सेंटर में 300 से 500 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को टीम ने एफमेक पदाधिकारियों के साथ सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर का दौरा किया और व्यवस्थाएं देखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा फैसला
कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि वह ऑक्सीजन की सप्लाई, दवाएं, चिकित्सक, मेडिकल उपकरणों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट बुधवार को सौंपेंगे। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि रिपोर्ट देखने के बाद उस पर फैसला लिया जाएगा। अस्थाई अस्पताल 10 दिनों में तैयार हो जाएगा। एफमेक ट्रस्ट की इस बैठक में कैप्टन एएस राणा, राजेश सहगल तथा आईएमए के पूर्व सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी मौजूद रहे।
 
एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि हमारी कोशिश है कि एक आदर्श कोविड अस्पताल में जो सुविधाएं होती हैं, वह दी जाएं। किसी चीज की कमी न रहे। इसे नि:शुल्क नहीं, बल्कि सरकारी रेट पर दिया जाएगा। आज हेल्थकेयर की टीम हमें रिपोर्ट देगी।


आगरा के अस्पतालों का हाल: न बिस्तर मिल रहा...न ऑक्सीजन, इलाज के लिए तड़प रहे मरीज

आगरा: ताजगंज शमशान घाट पर पांच घंटे इंतजार, एक दिन में 35 शवों का हुआ अंतिम संस्कार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें