फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए कलंकित: फिरोजाबाद में चचेरे भाई ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

Mon, 26 Jul 2021 04:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार सुबह अपने चाचा के लड़के के साथ चारपाई खरीदने शिकोहाबाद गई थी। आरोप है कि चाचा के लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते कलंकित हो गए। किशोरी के साथ चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म कर डाला। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। 

विज्ञापन


थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार सुबह अपने चाचा के लड़के के साथ चारपाई खरीदने शिकोहाबाद गई थी। आरोप है कि चाचा के लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शाम को घर पहुंचने पर किशोरी ने अपनी बहन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बहन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया किशोरी के साथ उसके ही चाचा के लड़के ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। मामला दर्ज आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

मां-बाप की हो चुकी है मौत, ताई ने पाला
पीड़िता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद पीड़िता समेत अन्य तीन बहनों को उसके दूसरे नंबर के ताऊ एवं ताई ने पाला है। अब तीनों बहनें अलग रहकर अपनी गुजर बसर कर रही हैं। हादसे के बाद तीनों बहनें सदमे हैं। ग्रामीणों ने बताया पीड़िता के पिता की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की 7.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें