रेलवे ने हाल ही में आगरा कैंट स्टेशन को दिव्यांग फ्रेंडली घोषित किया है। लेकिन हकीकत इससे परे है। यहां दिव्यांगों के लिए डीआरएम ऑफिस में बनाए गए रैंप पर गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। गेट पर ताला जड़ा है। यही हाल स्टेशन के प्लेटफार्म पर है। शौचालयों पर भी ताले लगे हैं। ब्रेल लिपि के लगाए गए बोर्ड के सामने यात्री जमे रहते हैं। ऐसे में दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाएं महज दिखावा साबित हो रही हैं।
दिव्यांग शौचालय में लिया जाता है पैसा
आगरा कैंट के प्लेटफार्म नंबर पांच पर दिव्यांग शौचालय मौजूद है। विडंबना ये है कि शौचालय पर हमेशा ताला पड़ा रहता है। प्लेटफार्म पर आने वाले दिव्यांग यात्रियों को निराश ही वापस लौटना पड़ता है। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 पर जो दिव्यांग शौचालय हैं, वहां एक व्यक्ति तैनात है। यह व्यक्ति शौच व पेशाब करने आने वाले लोगों से पैसे लेता है। उससे पूछा तो कहा कि जिस ठेकेदार को दिव्यांग शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी दी है, उनके निर्देश पर ही पैसा लिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में रेड अलर्ट, ताज पर बढ़ाई गई सुरक्षा, CISF दिखी मुस्तैद
दिव्यांग फ्रेंडली रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिव्यांगों का बंद रहता है प्रवेशद्वार
स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में दिव्यांगों के प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश द्वार बना है। इस प्रवेश द्वार पर भी चैन डालकर ताला लगा रखा है। जिससे दिव्यांग यात्रियों को फुटपाथ पार कर जाना पड़ता है।
ये भी पढ़ें - Operation Sindoor: पाकिस्तान में जिस राफेल ने मचाई तबाही, उस विमान में अथाह ताकत; आगरा के लाल की अहम भूमिका
दिव्यांग फ्रेंडली रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंडल कार्यालय का दिव्यांग रैंप बना वाहन स्टैंड
मंडल के रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रवेश द्वार पर सीढि़यों के दूसरी ओर दिव्यांग रैंप बना है। जिससे अधिकारियों से मिलने आने वाले दिव्यांगों को कोई परेशानी न हो, लेकिन इस रैंप का प्रयोग दिव्यांगजन नहीं कर पा रहे। क्योंकि रैंप के गेट पर हमेशा ताला रहता है। गेट के सामने दो पहिया वाहन पार्क रहते हैं। जबकि डीआरएम रोजाना इसी प्रवेश द्वार के सामने से गुजरते हैं।
ये भी पढ़ें - UP: पुलिस ने जिस बदमाश को मुठभेड़ के दौरान किया ढेर, उसका पिता भी गिरफ्तार...क्योंकि फारुख को दी थी शरण
दिव्यांग फ्रेंडली रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोई वसूली नहीं की जाती है
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेशन पर दिव्यांग शौचालय खुले हुए हैं। किसी भी यात्री से कोई भी धनराशि वसूल नहीं की जाती है।