फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: धोखे से शादी फिर किया घिनौना काम...पीड़िता को मिला न्याय, आरोपी को 10 साल कारावास

Thu, 08 May 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक पीड़िता ने धोखे से शादी कर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले को कोर्ट ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में धोखाधड़ी से शादी कर दुष्कर्म करने के आरोप में अदालत ने जिला मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के बल्देवपुरी निवासी अजय प्रताप सिंह को दोषी पाया। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 10 साल कारावास के साथ 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


 

थाना हरीपर्वत में वादिया ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि था कि आरोपी अजय प्रताप ने उनकी मर्जी के खिलाफ धोखाधड़ी से शादी कर ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध पर मारपीट करता।

 
विज्ञापन

पुलिस ने 19 दिसंबर 2013 को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 1 जनवरी 2014 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 19 फरवरी 2014 को विवेचक ने विवेचना कर आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें