फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: अवैध वसूली के आरोप में सर्विलांस प्रभारी और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 03:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

सर्विलांस प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर देसी शराब ठेका स्वामी के पति से एक लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें दो गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना मटसेना में सर्विलांस प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें सर्विलांस प्रभारी और हेड कांस्टेबल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पुलिसकर्मियों ने देसी शराब ठेका स्वामी के पति और सेल्समैन को पकड़ लिया था। उनको छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये वसूल थे।

विज्ञापन


संगीता देवी पत्नी देवेंद्र सिंह का गांव नौशेरा पर देसी शराब का ठेका है। शनिवार देर रात सर्विलांस प्रभारी ने टीम के साथ वहां पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने बिना वजह के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन और ठेका स्वामी के पति हिरासत में लिया। आरोप है कि सर्विलांस प्रभारी और टीम ने ठेका स्वामी के पति को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये लिए। पुलिसकर्मी पीड़ित पर और रुपए देने का दबाव बना रहे थे।

जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसएसपी से की। उन्होंने मामले का संज्ञान में लेते हुए पीड़ितों से पूछताछ की। हकीकत सामने आने पर एसएसपी के आदेश पर थाना मटसेना में सर्विलांस प्रभारी विक्रांत तोमर, सिपाही आशीष शुक्ला और लव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सर्विलांस प्रभारी विक्रांत तोमर और सिपाही आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। लव कुमार फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें