फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: आगरा में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन, 10 हजार लोगों का डाटा जुटाया

Sat, 05 Dec 2020 01:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन, नाम, पता, पहचान पत्र, पिन कोड जुटाया जा रहा
  • सीएमओ बोले- सभी का विवरण पोर्टल पर होगा अपलोड, वैक्सीन लगाने का रखा जाएगा रिकार्ड
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के दावे के मुताबिक जल्द ही एंटी कोरोना वैक्सीन भारत में आ जाएगी। इसे लेकर टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगरा में सबसे पहले सरकारी और प्राइवेट 1510 चिकित्सकीय संस्थानों के 10 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगेगी। इसके लिए इनकी कुंडली बनाई जा रही है।

विज्ञापन


1800 लोगों के बारे में जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। 1510 में 300 सरकारी और शेष निजी चिकित्सीय संस्थान हैं। 1210 निजी चिकित्सकीय संस्थानों में से 423 ने स्वास्थ्य विभाग को अपने यहां तैनात स्टाफ की जानकारी नहीं दी थी। शुक्रवार को सभी से जानकारी मिल गई। 


यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव: कोरोना संक्रमण को लेकर अब 'आरोग्य सेतु' नहीं कर रहा अलर्ट, खुद ही रहें सतर्क
विज्ञापन


ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के पास लगभग 10 हजार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा हो गया है। इस जानकारी में स्वास्थ्यकर्मी का नाम, पता, उम्र, निवास स्थान का पिन कोड, पहचान पत्र और फोन नंबर है। शेष लोगों की जानकारी भी अगले करीब 20 दिन में पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी।

विज्ञापन

पोर्टल पर दर्ज स्वास्थ्य कर्मियों को ही लगेगी वैक्सीन

अगले साल से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि पोर्टल पर दर्ज विवरण के आधार पर ही स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगेगी। इस कार्य के लिए स्वयंसेवकों के लिए सामाजिक संगठन और स्वयंसेवक संगठनों से भी बात की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के नाम अपनी सारी जमीन करना चाहती हैं 85 साल की 'अम्मा', भावुक करने वाली है वजह

सीएमओ ने बताया कि 1510 चिकित्सकीय संस्थानों के 10 हजार लोगों की रिपोर्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। इनको अगले साल टीकाकरण अभियान में सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाएगी। निजी संस्थानों से भी स्टाफ की जानकारी मिल चुकी है।  



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें