फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: हर 25 मिनट में मिल रहा संक्रमण का नया मरीज, बरतें सावधानी

Mon, 05 Apr 2021 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मार्च के मुकाबले अप्रैल के तीन दिन में आठ गुना मिल रहे मरीज
  • दूसरी लहर का असर, तीन दिन में कोरोना वायरस के 175 मरीज मिले
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। रविवार को कोरोना के 58 नए मरीज मिले हैं। अब हर 25 मिनट में संक्रमण का नया मरीज मिल रहा है। हालत यह है कि मार्च के मुकाबले इस महीने के तीन दिन में आठ गुना संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन


  
मार्च में 203 संक्रमित मरीज मिले थे और औसतन पौने चार घंटे में एक मरीज मिल रहा था। रविवार को 24 घंटे में 58 मरीज मिले हैं। लगभग हर 25 मिनट में नया मरीज मिल रहा है। कोरोना की तेजी से बढ़ती दर के पीछे विशेषज्ञ दक्षिण अफ्रीकी और अज्ञात स्ट्रेन के वायरस की आशंका जता रहे हैं। यह बेहद तेजी से संक्रमित करते हैं। 

47 साल की महिला की मौत
शिवाजी नगर निवासी 47 साल की संक्रमित महिला की मौत हो गई है। इन्हें सांस की भी बीमारी थी। अब तक 179 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

तीन दिन में 175 मरीज, देहात से भी मिल रहे संक्रमित
अप्रैल शुरू होते ही कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ी। इन तीन दिनों में कोरोना वायरस के 175 मरीज मिल चुके हैं। अब देहात से भी काफी मरीज मिले रहे हैं। जो पहले इक्का-दुक्का ही मिल रहे थे। इन तीन दिनों में 25 से अधिक मरीज देहात के हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

10 महीने बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुआ मरीज
जिला अस्पताल में 10 महीने बाद एक बार फिर संक्रमित मरीज भर्ती हुआ है। रविवार को रामबाग निवासी 60 साल की बुजुर्ग को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही एसआईसी ने अस्पताल और कोविड जांच केंद्र का निरीक्षण किया और बिना मास्क के आए लोगों को फटकार लगाते हुए मास्क पहनवाया। एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि 18 बेड के आईसोलेशन वार्ड में बुजुर्ग मरीजों को भर्ती किया जाएगा। दस महीने बाद फिर से संक्रमित मरीज भर्ती हुआ है।

नए कंटेनमेंट जोन
अशोक नगर कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, ब्राह्मण गली घटिया आजम खां, दोनेरिया राज अपार्टमेंट सुरेश प्लाजा, जीजीपुरम कमला नगर, हन्ना गली छीपीटोला, इंदर इन्क्लेव बल्केश्वर, जगदीशपुरा, कचहरी घाट, कमला नगर ब्लॉक डी, केशव कुंज, लोहामंडी, मॉल रोड, मारुति इन्क्लेव, नगला फकीरचंद, हींग की मंडी, पांडव नगर, प्रतापपुरा, सदर, शांता टॉवर संजय प्लेस, सिकंदरा, सूरजधाम निकट राजेश्वर मंदिर, सूरज विहार कॉलोनी, टेढ़ी बगिया, तोता का ताल, ट्रांसयमुना कॉलोनी, वेस्ट अर्जुन नगर, फतेहाबाद, गढ़ी बच्ची एत्मादपुर, नगला श्यामो।
विज्ञापन

तीन दिन में 175 मरीज
दो अप्रैल: 49
तीन अप्रैल: 68
चार अप्रैल: 58

सावधानी बरतें
- हाथ मिलाने-गले मिलने से बचें, घर से बाहर जाते समय हमेशा मास्क लगाएं।
- कार्यालय में प्रवेश से पहले सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग जरूर करवाएं। 
- 45 साल से अधिक उम्र के हैं तो टीका लगवाएं, अपने बुजुर्गों का टीकाकरण करवाएं। 
- सब्जी-फल खरीदते वक्त मास्क लगाएं, रुपयों का लेनदेन कर हाथों को साफ करें।
- अस्पताल, स्टेशन पर अनावश्यक न जाएं। सामान्य परेशानी पर टेलीमेडिसिन का लाभ उठाएं।
- जैसा कि सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें