फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दो और कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 10 नए संक्रमित मिले, आंकड़ा 1157 पर

Wed, 24 Jun 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजनगरी में मंगलवार रात तक 1157 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 965 मरीज ठीक हो गए हैं। 81 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार को दो और कोरोना संक्रमित बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या बढ़कर 81 हो गई है। साथ ही 10 नए कोरोना मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 1157 पर पहुंच गया है। 12 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक 965 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शहर के छीपीटोला निवासी 64 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। यह गंभीर सांस रोगी थे। इनके अलावा कमला नगर निवासी 61 वर्षीय गुर्दा रोगी ने एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। दोनों मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। 


उन्होंने बताया कि मंगलवार को 10 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 12 मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। अभी शहर के अलग-अलग कोविड सेंटर्स पर 112 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। मंगलवार तक आगरा में 19,389 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

यहां मिले नए संक्रमित

नए संक्रमितों में बल्केश्वर में एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं। इनमें 26 और 31 साल के युवक और 59 वर्षीय व्यक्ति है। सिकंदरा में 27 वर्षीय युवती, शमसाबाद रोड की नई आबादी में 50 वर्षीय पुरुष, नेहरू नगर में 58 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं। 

गणेश नगर में 35 वर्षीय युवक, ताजगंज के तुलसी चबूतरा में 47 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। देहात में भी नए मरीज मिले हैं। सीकरी में 28 वर्षीय युवक  और सैंया के अनूप का पुरा में 35 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है।

शहर में 65 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं, जहां लगातार नए कोरोना पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। इनमें सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) और खटीकपाड़ा सर्वाधिक संक्रमण प्रभावित क्षेत्र है। यहां 77 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन

2108 लोगों की सेहत की जांच

स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमों ने नगला किशन लाल, शाहगंज, विभव नगर, हरीपर्वत, आवास विकास कॉलोनी,   बुंदू कटरा, लोहामंडी, नई आबादी बोदला, जगदीशपुरा और शमसाबाद के 464 घरों के 2108 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। 

इन्हीं क्षेत्रों में 10 स्थानों पर शिविर लगाकर 181 पुरुष, 164 महिला और 16 बच्चों की सेहत की जांच की गई। 18 मरीज को दाद, खुजली की परेशानी मिली, दो का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ है। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सर्वे में कोरोना वायरस का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला।


यह भी पढ़ें: 

कोरोना से बचाएगा वृंदावन की इन मांओं का 'प्यार', कान्हा थीम पर मास्क किए तैयार

प्रियंका गांधी के विरुद्ध भाजपा नेता ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

प्रियंका का ट्वीट- 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत, आगरा के डीएम बोले- गलत हैं आंकड़े
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें