खेत में युवती का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में मक्का के खेतों में कुछ युवतियां कार्य कर रही थी। अचानक खेत में तेज दुर्गंध आई। इसके बाद युवतियों ने वहां जाकर देखा तो उनकी चीख निकल गई। खेत में एक युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा था।