ताजनगरी में कंटेनमेंट जोन लगातार बढ़ रहे हैं। 1 जून से 15 जुलाई तक 45 नए कंटेनमेंट जोन बनने से इनकी संख्या अब 87 हो गई है। 167 कंटेनमेंट जोन बंद किए हैं। मार्च से अब तक कुल 251 कंटेनमेंट जोन आगरा में बन चुके हैं।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान के लिए गुरुवार से शहर में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू हो गए। पहले दिन किट से 18 टेस्ट हुए। सभी निगेटिव आए हैं। 20 मिनट में पहचान हो गई। सभी टेस्ट कंटेनमेंट जोन व संक्रमितों के निकट संपर्कों के किए।
संबंधित खबर: कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के बाद 'गायब' हुआ मरीज, पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मचा हड़कंप
बाह क्षेत्र में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों और स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया। बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ वाले 146 रोगी चिह्नित किया। इसमें से 124 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजा है। बाह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 22 रोगियों के सैंपल अभी और लिए जाएंगे।