फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: खनन माफिया के गुर्गों ने चलाईं पुलिस पर गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पांच गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 01:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर की फायरिंग, पुलिस ने जानलेवा हमला और अवैध खनन का केस दर्ज किया
विज्ञापन
अवैध खनन के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के जगनेर क्षेत्र में बेखौफ हो चुके बालू माफिया के गुर्गों ने बुधवार रात तकरीबन 1.30 बजे पुलिस के ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बालू भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक बाइक भी कब्जे में ले ली है। आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस गांव सरैंधी के पास चेकिंग कर रही थी, तभी धौलपुर (राजस्थान) की तरफ से चंबल की बालू भरी टैक्टर ट्रॉली आती दिखी। आगे बाइक सवार भी थे। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो गुर्गों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की। जिसके बाद बाइक सवार तीन लोग गिर गए।


पुलिस ने पीछा कर पांच लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। पकड़े गए लोगों में आजाद सिंह, मुकेश, श्याम सुंदर, कृष्णकांत और राममूर्ति सभी निवासी गुनपुर थाना ध्योली, धौलपुर हैं। पुलिस इन आरोपियों का अन्य थानों से भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

विज्ञापन

शहर में 23 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

शहर में बुधवार और गुरुवार को पुलिस ने खनन माफिया और उनके गुर्गों की धरपकड़ का अभियान चलाया। इस दौरान 23 ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया। हालांकि खनन माफिया एक भी नहीं पकड़ा जा सका है।

किरावली के अभुआपुरा रेलवे फाटक संख्या 55 के पास मंगलवार को अवैध खनन की 10 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोका था। तीन को चालक लेकर भाग गए। सूचना पर आए किरावली चौकी के सिपाही राघवेंद्र यादव ने पीछा किया। अभुआपुरा तिराहे के समीप माफिया के गुर्गों ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसमें सिपाही और एक युवक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने खनन माफियाओं और बालू, रेत लेकर जाने वाले माफिया के गुर्गों की धरपकड़ का अभियान चलाया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर में भी अभियान चला। इस सदर में रोहता के पास से राजस्थान से ट्रैक्टर ट्राली में बालू लेकर आ रही 17 ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया गया। 

इसी तरह थाना एत्माद्दौला के हाथरस रोड से एक और गढ़ी चांदनी में दो ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया गया। ताजगंज में तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया। हालांकि एक में ईंट थीं। दो में मोरम भरी थी। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है। इस दौरान एक में भी माफिया नहीं पकड़े गए हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि खनन माफियाओं  की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने तीन विभागों की संयुक्त टीम बनाई

खेरागढ़ और बाह क्षेत्र से बड़े पैमाने पर बालू, रेत, पत्थर, मिट्टी का अवैध खनन का खेल चल रहा है। डीएम ने खनन नेटवर्क को तोड़ने के लिए राजस्व, पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर 24 घंटे चेकिंग कर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया तीन विभागों की टीमें 24 घंटे शिफ्ट में चेकपोस्ट ड्यूटी करेंगी। बाह तहसील क्षेत्र से अवैध खनन लदे वाहन अरनोटा पुल के रास्ते आते हैं। जबकि खेरागढ़ क्षेत्र से हो रहे अवैध खनन लेकर वाहन सैंया टोल प्लाजा से गुजरते हैं। 

अरनोटा पुल व सैंया टोल प्लाजा दोनों जगह चेक पोस्ट बनाए हैं। यहां एक राजस्व निरीक्षक, दो लेखपाल, एक वनविद, वन्य जीव रक्षक व क्षेत्राधिकारी द्वारा तय पुलिस कर्मियों की टीमें आठ-आठ घंटे चेकिंग करेंगी।

'एफआईआर व वाहन सीज होंगे'

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया अवैध खनन की शिकायतें बढ़ी हैं। संयुक्त टीमें अवैध वाहनों को सीज कराएंगी। संलिप्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें