फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में नौ और कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, अब तक 72 की गई जान

Fri, 19 Jun 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अब तक 1116 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 908 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 72 की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
जांच के लिए नमूने लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। गुरुवार को नौ नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 1116 पर पहुंच गया। उधर, जिले के दो संक्रमित मरीजों ने सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या बढ़कर 72 हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाह निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति फेफड़ों की टीबी से पीड़ित था। संक्रमित होने के बाद हालत बिगड़ने पर उसे सैफई में भर्ती कराया गया था, जहां सेप्टिक शॉक से उसकी मृत्यु हो गई। नाई की मंडी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति सांस की तकलीफ थी। संक्रमित होने के बाद यह और बढ़ गई। उसकी भी मृत्यु हुई है। 


जिलाधिकारी ने कहा कि गुरुवार को नौ नए मरीज भी मिले हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1116 हो गई है। 16 मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 908 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अलग-अलग अस्पतालों में अब 137 कोरोना संक्रमित का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपलिंग प्लान में फिर किया बदलाव

ताजनगरी में एक तरफ मरीज दम तोड़ रहे हैं, दूसरी तरफ नए संक्रमित बढ़ रहे हैं। इससे अफसर बेचैन हैं। ऐसे में सैंपलिंग प्लान में प्रशासन ने अब फिर बदलाव किया है। अब कंटेनमेंट जोन में सर्विलांस से मिले संदिग्धों के अलावा अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, स्वास्थ्यकर्मी और प्रवासियों की सैंपलिंग होगी।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पांच अलग अलग टीम नए मरीजों के कंटेनमेंट जोन में काम कर रही हैं। करीब 100 सैंपल रोज हो रहे हैं। इनके अलावा निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज, अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मी, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग के 100 से 150 सैंपल होंगे। इनके अलावा बाहर से लौटे प्रवासियों की जांच पूल सैंपलिंग से होगी। अब तक 300 प्रवासियों के पूल टेस्ट हुए हैं।

आगरा में कोरोना की 'दोहरी मार' से प्रशासन की चिंता बढ़ी, सैंपलिंग प्लान में फिर किया बदलाव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें