फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: गंभीर मरीजों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज को दीं बायोपैप मशीनें

Fri, 19 Jun 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अमर उजाला फाउंडेशन ने आगरा विकास मंच के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज को दीं मशीनें
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को दीं गई बायोपैप मशीनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन ने आगरा विकास मंच के सहयोग से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गंभीर कोरोना मरीजों के उपचार के लिए दो बायोपैप मशीनें दी हैं। ये मशीनें एक तरह के मिनी वेंटिलेंटर हैं। मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने पर इनकी मदद से ऑक्सीजन दी जाती है। गुरुवार को मशीनें एसएन के प्राचार्य डॉ. संजय काला को सौंप दी गईं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरीज अगर गंभीर है तो उसे ऑक्सीजन देने की जरूरत होती है। सामान्य तौर पर सीपैप मशीन लगाई जाती है, लेकिन इसमें ऑक्सीजन का दबाव बनाए रखने के लिए किसी की मदद की जरूरत होती है। कोरोना मरीजों से तीमारदार दूरी पर होते हैं। इसे देखते हुए आगरा विकास मंच ने बायोपैप मशीनें प्रदान की हैं। 
 

विज्ञापन

एक मशीन की कीमत एक लाख रुपये

यह मशीन ऑक्सीजन का स्तर अपने आप कम या अधिक कर लेती है। आगरा विकास मंच के प्रवक्ता संदेश जैन ने बताया कि इसमें सुशील जैन, राकेश जैन एमएम फोम, संदीप ढल का विशेष सहयोग रहा। एक मशीन की कीमत एक लाख रुपये है। प्राचार्य ने अमर उजाला फाउंडेशन और आगरा विकास मंच का आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि बायोपैप मशीन कोविड के गंभीर मरीजों के लिए वरदान की तरह है। इस मौके पर डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. प्रशांत लवानिया, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. अनामिका मिश्रा,पंकज अग्रवाल, ध्रुव जैन मौजूद रहे।

अमर उजाला की खबरों ने प्रेरित किया : राजकुमार जैन

आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की समस्याओं को अमर उजाला प्रमुखता से उठाता रहा है। इन खबरों से प्रेरित होकर ही आगरा विकास मंच ने कोरोना मरीजों के लिए यह मशीनें देने की योजना बनाई। इसमें हम सफल हुए।

चीन की सस्ती मशीनें नहीं खरीदीं : सुनील जैन

मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि चीन निर्मित मशीन सस्ती मिल रही थी, लेकिन इन्हें नहीं लिया। चीन ने हमारे सैनिकों पर हमला किया, इसलिए चीन के सामान का बहिष्कार किया गया है। अस्पताल को यूएसए की फिलिप्स कंपनी की बायोपैप मशीन दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें