फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी के वो इलाके, जहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण, चिंताजनक है स्थिति

Sat, 27 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में 65 एक्टिव हॉटस्पॉट, एसएन मेडिकल कॉलेज और खटीकपाड़ा 60 दिन से बना है हॉटस्पॉट
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 65 एक्टिव हॉटस्पॉट हैं, जहां लगातार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इनमें सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) व खटीकपाड़ा सर्वाधिक संक्रमण प्रभावित क्षेत्र है। यहां 77 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के कंटेनमेंट पॉजिटिव केस प्लान रिपोर्ट के अनुसार शहर में हालात बेहद खराब हैं। एसएनएमसी व खटीकपाड़ा कंटेनमेंट जोन सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है। 


करीब 60 दिन से यह इलाका प्रशासन की हॉटस्पॉट सूची में शामिल है। यहां नए मरीज मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा। आखिरी पॉजिटिव केस 18 जून यानी छह दिन पहले मिला था। यहां कुल 77 पॉजिटिव केस मिल चुके है। इनमें दो मरीजों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


शहर में दूसरे सबसे संक्रमित इलाका ग्यासपुरा/शाहगंज है। यहां अब तक 59 पॉजिटिव मिले। इनमें सात मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां मृत्यु दर 11.86% है। तीसरे नंबर पर मोतीकुंज, मदिया कटरा व लोहामंडी क्षेत्र है। यहां 43 पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है।

10 सबसे संक्रमित इलाकों का हाल

क्षेत्र पॉजिटिव केस मृत्यु  अंतिम केस स्टेटस
1. एसएनएमसी, खटीकपाड़ा 77   02 18 जून संक्रमित क्षेत्र
2. ग्यासपुरा, शाहगंज 59 07  18 जून संक्रमित क्षेत्र
3. मदिया कटरा, लोहामंडी 43 01 10 जून संक्रमित क्षेत्र
4. नगला पदी, कौशलपुर 42 01 16 जून संक्रमित क्षेत्र
5. नगला फकीर चंद, नामनेर 41  00 15 जून संक्रमित क्षेत्र
6. कमला नगर    37 04  15 जून  संक्रमित क्षेत्र
7. जगदीशपुरा किशोर पुरा 33  05 16 जून संक्रमित क्षेत्र
8. छत्ता धुलियागंज जीवनी मंडी 63 03 18 मई संक्रमण मुक्त
9. आवास विकास कॉलोनी 62  07 27 मई संक्रमण मुक्त
10. ताजगंज घढ़ैय्या 49  01  9 मई संक्रमण मुक्त
( ये सभी आंकड़े 21 जून तक के हैं)
विज्ञापन

'घनी आबादी में एहतियात बरतें'

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि घनी आबादी वाले इलाकों से नए केस बार-बार मिल रहे हैं। यहां लोगों को एहतियात बरतना चाहिए। इन इलाकों में लोग आवाजाही न करें। बुजुर्ग व बच्चों को खास खयाल रखें।

संबंधित खबर: आगरा में दो और कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 10 नए संक्रमित मिले, आंकड़ा 1157 पर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें