फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पांच नए कोरोना मरीज मिले, संक्रमित बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

Sat, 27 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। जिले में यह 10वीं मौत है। शाम को पांच और कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें पांच वर्ष का बच्चा भी शामिल है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 305 पांच हो गई है।

विज्ञापन


पिछले कई दिन से बीमार चल रही सदर बाजार के बाढ़पुरा निवासी 80 वर्षीय महिला के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें केडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। यहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई। 


मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महिला का शव कोविड-19 के मानकों का पालन करते हुए परिवार को सौंप दिया। दोपहर बाद परिजनों ने यमुना तट पर महिला का अंतिम संस्कार करा दिया है। जनपद में कोरोना से हुई मौतों की संख्या अब 10 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

शुक्रवार को संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जबकि परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया है। नए केसों में राया निवासी एक युवक संक्रमित मिला है। हाईवे किनारे चंद्राग्रीन कॉलोनी में भी एक केस पॉजिटव आया है। 

राया में ही आगरा निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट भी मथुरा से कोरोना पॉजिटिव आई है। 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद परिवार को क्वारंटीन किया गया है। पांच साल का एक बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें