फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: चीन, नेपाल समेत 10 देशों के पर्यटकों की होगी स्क्रीनिंग

Tue, 25 Feb 2020 04:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अभी चीनी के पर्यटकों की ही हो रही थी स्क्रीनिंग
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए दस देशों के पर्यटकों को मॉनीटरिंग पर रखा गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने होटल संचालकों को इन देशों के पर्यटकों को वायरस का लक्षण नजर आने पर सूचित करने को निर्देशित किया है। 
विज्ञापन


अभी चीन के पर्यटक ही निगरानी पर थे, अब नेपाल, हांगकांग, मलयेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और इंडोनेशिया के पर्यटक और इन देशों की यात्रा कर लौटे लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

इन देशों के पर्यटक अगर किसी होटल में ठहरने आते हैं और उनको जुकाम-बुखार, सांस लेेने में तकलीफ होने की शिकायत है तो तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए कहा है। इन देशों की यात्रा करने वालों की भी निगरानी की जाएगी। इस पर रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर जाकर उनकी स्क्रीनिंग करेगी। जरूरत पर जिला अस्पताल में उनका नमूना लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि चीन के पर्यटकों के साथ इन देशों के पर्यटकों पर भी निगरानी रहेगी। आइसोलेशन वार्ड एसएन और जिला अस्पताल में बने हुए हैं। दो टीम भी बनी हैं। होटल संचालकों को इन देशों के पर्यटकों में बीमारी के लक्षण नजर आने पर जानकारी देने को कहा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें