फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पॉलिटेक्निक के 14 छात्र समेत 77 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुआ वैक्सीनेशन का महाअभियान

Thu, 13 Jan 2022 07:47 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण अब तेज हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की वैक्सीन सभी को लगे, इसलिए महाअभियान शुरू कर रही है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतर्क रहें, सावधान रहें, सुरक्षित रहें...जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना की दस्तक पॉलिटेक्निक हॉस्टल, एसपी सिटी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर होते हुए जज कंपाउंड तक जा पहुंची है। बुधवार को अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा 77 नए मरीज मिले हैं। अगर अब भी लापरवाही बरती तो अंजाम भुगतने होंगे। इसलिए यदि ज्यादा जरुरी हो तो ही घर से निकले। भीड़भाड़ से बचे, मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें। 
विज्ञापन

सुहागनगरी में बुधवार को 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर अब 217 हो गई है। पॉलिटेक्निक हॉस्टल के 13 छात्र, मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी व छात्र, टूंडला स्थिल मेडिकल कॉलेज के छात्र, पुलिसकर्मी, न्यायिक दफ्तर में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल है। सभी को आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इनकी निगरानी कर रहा है। सीएमओ दिनेश कुमार प्रेमी का कहना है कि कोरोना के प्रति जागरुकता ही इससे बचाव का माध्यम है। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो संक्रमण बढ़ेगा। ऐसे में सभी लोग कोविड 19 गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। 
इन मोहल्लों में मिले संक्रमित
शादीपुर, प्रताप नगर, जलेसर रोड, लोहिया नगर, सिकंदरपुर, एका, गनेश नगर, दबरई जज कंपाउंड, कबीर नगर प्रेमपुर, विभव नगर, दौकेंली, महावीर नगर, जगजीवन राम नगर आदि इलाकों में संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन

जनपद न्यायालय में कराई गई सैंपलिंग
जनपद न्यायाधीश संजीव फौजदार द्वारा जनपद न्यायालय में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने पर कोविड-19 के तहत सैंपलिंग कराई गई। 
डीएम ने किया निरीक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ के बिल्टीगढ़ में जिलाधिकारी ने कोविड-19 टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। डीएम चंद्रविजय सिंह ने मौके पर मिली टीम से कहा, कि सभी का सौ प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें