फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से किशोरी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बे में झोलाछाप के इलाज से मंगलवार की रात एक किशोरी की मौत हो गई। जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा करते हुए झोलाछाप के साथ मारपीट कर दी। इस पर झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया।
विज्ञापन

ग्राम सीकरी चार हिस्सा निवासी सुनहरी लोधी की पुत्री अंजनी (17) को छह दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार शाम अंजनी की हालत ज्यादा खराब होने पर सुनहरी लोधी उसे क्षेत्र के एक झोलाछाप के पास ले गया। आरोप है कि झोलाछाप ने अंजनी को डेंगू बताते हुए ड्रिप लगा दी। इस कारण उसकी हालत और बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे आगरा के एक अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने अंजनी को मृत घोषित कर दिया।
इस पर परिजनों ने झोलाछाप की क्लीनिक पर हंगामा करना शुरू कर दिया और झोलाछाप के साथ मारपीट कर दी। इस पर झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ कई बार तहसील दिवस में शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें