फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एक नया संक्रमित मिला, अब तक 17 लाख लोगों की हुई जांच

Sat, 18 Sep 2021 02:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शनिवार को आगरा में 6716 लोगों की जांच में एक रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: आगरा में कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बीते 24 घंटे में 6716 लोगों की जांच में एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं एक मरीज डिस्चार्ज हुआ है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हो गई है। बता दें कि आगरा जनपद में अब तक 458 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 17.26 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। वहीं 25,756 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 25,289 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि लोग मास्क का प्रयोग करें और कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। शुक्रवार की रिपोर्ट में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला था।

विज्ञापन


54620 को पहला, 12571 को दूसरा डोज लगा
जिले में शुक्रवार को 67191 लोगों के टीका लगा है। इसमें से 54620 को पहला और 12571 लोगों को दूसरा डोज लगा है। लक्ष्य के मुकाबले 2809 डोज पिछड़ गए हैं। अब 20 सितंबर को एक लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 420 बूथों पर टीकाकरण कराया। शहर में 102 और देहात में 318 बूथों पर टीकाकरण हुआ है। शनिवार को एक लाख लोगों के टीका लगेगा, इस दिन पहले से पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जाएगा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  
आगरा: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक ही फंदे पर लटके मिले नवदंपती के शव, चार महीने पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

आगरा: बच्चों के लिए खतरा बने जर्जर स्कूल, पड़ताल में सामने आई चौकाने वाली जानकारी, दो वर्ष में भी नहीं हुए ध्वस्त

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें