08एमएनपी-26-औंछा के एक गांव में स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
औंछा (मैनपुरी)। गुवाहाटी से आए युवक का शुक्रवार को स्वास्थ्य बिगड़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे क्वारंटीन हाउस भोगांव भेजा है।
क्षेत्र में ग्राम नगला नया निवासी रामनाथ का 25 वर्षीय पुत्र कृपाल सिंह गुवाहाटी में ट्रक चलाता था। बृहस्पतिवार की रात उसके साथी उसे ट्रक से शिकोहाबाद छोड़ गए। यहां से परिजन उसे बाइक से घर ले आए। घर आने के बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। जानकारी होने के बाद थानाध्यक्ष औंछा ओमप्रकाश सिंह व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंची। यहां पहुंचे डॉ. प्रवीन यादव, डॉ. प्रदीप यादव ने अपनी टीम के साथ बीमार युवक और उसके परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग की। गुवाहाटी से आए युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे क्वारंटीन हाउस भोगांव भेजा गया है।