फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पहुंचे नोडल अधिकारी, जाना व्यवस्थाओं का हाल

विज्ञापन
08एमएनपी-37-भोगांव में सामुदायिक रसोई का निरीक्षण करते कोविड-19 नोडल अधिकारी अशोक कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन से मैनपुरी के लिए नामित कोविड-19 नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को पहुंचकर व्यवस्थाओं का हाल जाना। उन्होंने क्वारंटीन हाउस से लेकर शेल्टर होम और कंट्रोल रूम तक सभी जगह निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वे अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

मंडल के सभी जिलों में शासन ने कोविड-19 नोडल अधिकारियों को नामित किया है। मैनपुरी के लिए अशोक कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उप्र को भेजा गया है। शुक्रवार को उन्होंने सबसे पहले भोगांव पहुंचकर भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर व्यवस्थाएं देखीं। रामलीला मैदान में संचालित सामुदायिक रसोई पहुंचे। यहां बनने वाले भोजन और उसमें प्रयोग होने वाले सामान की भी गुणवत्ता परखी। नोडल अधिकारी ने गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किए जाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने शहर के शृंगार नगर में बने शेल्टर होम स्थित क्वारंटीन हाउस में व्यवस्थाएं देखीं। डॉ. किरन सौजिया स्कूल में भी ठहराए गए मजदूरों से उन्होंने व्यवस्थाओं का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी घिरोर धीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें