फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में अव्यवस्था: एटा जिला महिला अस्पताल में महिलाओं की कतारों में घुसे पुरुष, धक्का-मुक्की

Wed, 11 Aug 2021 06:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

जिला अस्पताल में एक ही कतार में महिलाओं को पुरुषों के साथ खड़ा होना पड़ा। बूथों पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जानकारी के बाद विभाग ने महिलाओं के लिए टोकन और पुलिसकर्मियों की तैनाती का इंतजाम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
वैक्सीन के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में कोविड टीकाकरण के लिए बनाए गए बूथों पर बदइंतजामी हावी है। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में महिलाओं की कतारों में कई पुरुष घुस आए और धक्का-मुक्की हो गई। जिससे महिलाओं के लिए असहज स्थिति बन गई। जिला अस्पताल में एक ही कतार में महिलाओं को पुरुषों के साथ खड़ा होना पड़ा। बूथों पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जानकारी के बाद विभाग ने महिलाओं के लिए टोकन और पुलिसकर्मियों की तैनाती का इंतजाम करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

महिलाओं को कोरोना टीकाकरण कराने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शासन ने अलग से महिला बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिला महिला अस्पताल में महिला स्पेशल बूथ बनाया है, लेकिन यहां पुरुष भी महिलाओं की कतार में घुसकर टीकाकरण कराने पहुंच जाते हैं। बुधवार को टीका पहले लगवाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। परेशान होकर कई महिलाएं व युवतियां कतार से बाहर निकल आईं। जबकि धक्का-मुक्की कर रहे पुरुषों को रोकने वाला वहां कोई नहीं था। ड्यूटी के तौर पर एक होमगार्ड मौजूद था, जिसकी सुनी नहीं जा रही थी। कुछ इसी तरह के हालात जिला अस्पताल में भी थे।

विज्ञापन

महिला अस्पताल परिसर में बनी मैटरनिटी विंग में महिला स्पेशल बूथ बनाया गया है। बुधवार को पुरुष भी टीकाकरण कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे और कतारों में घुस गए। हालत यह थे कि महिलाओं और युवतियों को स्पेशल बूथ पर भी असहजता का सामना करना पड़ रहा था।

जिला अस्पताल में बने बूथ पर महिलाएं व पुरुष दोनों टीकाकरण कराने पहुंचे, लेकिन उनकी कतारें अलग-अलग नहीं लगवाई गईं। एक ही कतार में महिलाएं पुरुषों के साथ खड़ी थीं। इस बीच टीका पहले लगवाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई तो महिलाएं परेशान हो गईं। कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।

बोलीं महिलाएं
दो घंटे से कतार में लगे हैं, अब तक नंबर नहीं आया है। भीड़ अधिक होने से धक्का-मुक्की हो रही है। पुरुषों के साथ लाइन में लगने से दिक्कत हो रही है। -स्नेहा यादव, अवंतीबाई नगर

अगर पुरुष व महिलाओं की अलग-अलग कतारें लगाई जाएं तो दिक्कत नहीं होगी। व्यवस्था के लिए यहां पुलिस कर्मियों को भी तैनात होना चाहिए। -नीलम यादव, शिकोहाबाद रोड

महिला स्पेशल बूथ सिर्फ महिलाओं के लिए है, यदि वहां पुरुष पहुंच रहे हैं तो यह गलत है। अब वहां टोकन व्यवस्था लागू कर सिर्फ महिलाओं को टोकन बंटवाए जाएंगे। जिससे पुरुष न घुस सकें। जिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती कराकर व्यवस्थित ढंग से टीकाकरण कराया जाएगा। - डॉ. राम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
यूपी: मुलायम सिंह के गढ़ में उप-मुख्यमंत्री का विरोधियों पर निशाना, सरकार बनाने के सपने देखना बंद करे विपक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें