कोरोना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन बताया कि जिले के 51 केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जाएगा। रोजाना 10600 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। छह दिन में कुल 63,600 लोगों को वैक्सीन लगाया जाना है। उनका कहना है कि जिन लोगों को इस हफ्ते अप्वाइंटमेंट नहीं मिल पाया है, उनको रविवार को मौका मिलेगा। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद ही 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाया जाना है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी पंजीकरण कराना अनिवार्य है। वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए पंजीकरण जरूरी नहीं है, बस पहले डोज लगवाने पर मिला कार्ड ले जाना होगा।