फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 18 से 44 वर्ष वालों को इस हफ्ते नहीं लगेगी कोवाक्सिन, सभी अप्वाइंटमेंट निरस्त

Tue, 25 May 2021 09:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अब शनिवार को किसी को कोवाक्सिन नहीं लग पाएगी। अप्वाइंटमेंट की रसीद जारी होने के बाद अप्वाइंटमेंट निरस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
केंद्र पर वैक्सीन की डोज लेती युवती (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को 18 से 44 वर्ष की उम्र वाले किसी भी व्यक्ति को किसी केंद्र पर कोवाक्सिन का टीका नहीं लग सका। रविवार को जितने भी लोगों ने सोमवार से शनिवार तक कोवाक्सिन का टीका लगवाने के लिए अप्वाइंटमेंट लिया था, उसे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से निरस्त कर दिया। कोवाक्सिन की उपलब्धता नहीं है। अब शनिवार को किसी को कोवाक्सिन नहीं लग पाएगी। 
विज्ञापन


अप्वाइंटमेंट की रसीद जारी होने के बाद अप्वाइंटमेंट निरस्त कर दिया गया। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में कोवाक्सिन की दूसरा डोज ही लोगों को लगाया गया। ऐसे में कोवाक्सिन लगवाने की कतार में खड़े लोगों का इंतजार और बढ़ गया है। कोवाक्सिन की उपलब्धता के आधार पर उसे लगाने का निर्णय लिया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोवाक्सिन की उपलब्धता न होने से अप्वाइंटमेंट निरस्त करने पड़े। कोविशील्ड सभी केंद्रों पर लग रही है।  

11,995 को लगाई गई कोरोना वैक्सीन 
सोमवार को जिले में 11995 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 51 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लाइन लगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 11,658 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला और 337 को दूसरा डोज लगाया गया। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्थायी टीकाकरण केंद्र बनाया गया
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल के प्रयास से कोरोना वैक्सीन का स्थायी टीकाकरण केंद्र बना दिया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि अब केंद्र पर 18 से 44 वर्ष वाले लोगों को भी वैक्सीन लग सकेगी। बस अप्वाइंटमेंट के समय उन्हें स्वास्थ्य केंद्र, नगला बूढ़ी का विकल्प भरना होगा।

 

टीकाकरण: वैक्सीन के लिए युवाओं में उत्सुकता, आगरा में शनिवार तक के सारे स्लॉट हुए बुक

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें