फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: एडीए के मुख्य नगर नियोजक सहित 21 नए मरीज, 2266 पर पहुंचा आंकड़ा

Sat, 15 Aug 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजनगरी में अब तक 2266 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1809 लोग ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का आंकड़ा अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को राहत भरा रहा। जिलेभर में 21 नए संक्रमित मरीज मिले। इससे पूर्व बीते तीन दिनों में रोज 30 से ज्यादा मरीज मिल रहे थे। नए मरीजों में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के मुख्य नगर नियोजक और सुभाष नगर निवासी एक परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटे में किसी नए मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। संक्रमित मृतक संख्या 102 है। शुक्रवार को 12 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक मिले कुल 2266 संक्रमितों से 1809 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 


संबंधित खबर- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक सितंबर से शुरू होगा एंटी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल
विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 355 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 193 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। शुक्रवार तक जिले में 75709 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 79.8 फीसद रह गई है, जो पहले 80 से ऊपर थी। 

एक परिवार के तीन लोग संक्रमित

आगरा विकास प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक भी संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले एडीए के उपाध्यक्ष के चालक समेत पांच कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। मुख्य नगर नियोजक के कार्यालय को सैनिटाइज कराया जाएगा। सुभाष नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सुभाष नगर कमला नगर में 74 साल की वृद्धा, 44 साल और 35 साल के पुरुष संक्रमित हुए हैं। खेरागढ़ में आठ साल की बच्ची, अल्कापुरी जयपुर हाउस में 24 साल की महिला, कागरौल में 23 साल का युवक, जेपी ग्रुप में 55 साल का पुरुष, देवरी रोड का 62 साल का बुजुर्ग, नेहरू नगर में 64 साल का पुरुष, बाह में 30 साल की, शास्त्रीपुरम की 43 साल की और खेरागढ़ में 44 साल की महिला संक्रमित मिलीं। 

फतेहाबाद में 18 साल की युवती, बुंदू कटरा में 29 की महिला, एत्मादपुर में 58 साल के पुरुष, रहलई सैंया में 45 साल की महिला, 13 साल की बच्ची, सैंया में 84 साल के वृद्ध, डिफेंस एस्टेट फेज दो में 36 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कराई जांच, निगेटिव

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य ने भी अपनी एंटीजन जांच कराई है, इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो दिन कार्यालय बंद रहेगा। जिला अभिहित अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संक्रमित हो गई हैं, इनके पति नगर निगम में है, वह पहले से ही संक्रमित हैं। सभी ने एहतियातन जांच कराई है, सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।

विधायक ने परिवार सहित जीती कोरोना से जंग

विधायक योगेंद्र उपाध्याय, उनकी पत्नी, दो बेटे और पुत्र वधू शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गए हैं। इनका इलाज एमजी रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। अभी यह अपने घर पर क्वारंटीन रहेंगे। मीडिया प्रभारी सुनील कर्मचंदानी ने बताया कि विधायक और उनके परिवार ने कोरोना से जंग जीत ली है।
 
विज्ञापन

स्वास्थ्य सर्वे में सात संदिग्धों का एंटीजन टेस्ट कराया

संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की 112 टीमों ने बिचपुरी, खेरागढ़, नगला पदी, जीवनीमंडी, नरायच, विभव नगर, बुंदू कटरा, ताजगंज, दयालबाग और कमला नगर के 11,490 घरों में सर्वे किया। यहां 49,202 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की और पल्स ऑक्सीमीटर से रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा जांची।

सात लोगों में मात्रा कम मिली, जिनका एंटीजन टेस्ट कराया। इन्हीं क्षेत्रों में 19 कैंप लगाकर 330 पुरुष, 357 महिलाएं और 34 बच्चों की सेहत की जांच की। इसमें 35 को मधुमेह और 21 को उच्च रक्तचाप की परेशानी मिली। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि लोगों को मच्छर और आसपास जलभराव न होने देने को भी जागरूक किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें