देहात क्षेत्रों में भी कोरोना बढ़ रहा
देहात क्षेत्रों में भी कोरोना बढ़ रहा है। एका के गांव सेउड़ी में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले आने के बाद खलबली मच गई। यहां वृद्घ, महिलाएं और बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खैरगढ़ में तीन नए मरीज संक्रमित मिले हैं। उसायनी गांव में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं।
नवोदय विद्यालय में फैला कोरोना
नवोदय विद्यालय में कोरोना फैल गया है। यहां रहकर पढ़ने वाले तीन विद्यार्थी और एक शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए हैं। वर्तमान में विद्यालय में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 125 विद्यार्थी निवास कर रहे हैं।
टीका की दो डोज लेने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक कोरोना संक्रमित
कोरोना के टीके की दो डोज लेने के बाद भी लोग संक्रमित आ रहे हैं। बुधवार को जसराना स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। अधीक्षक ने कोरोना टीकाकरण की दोनों डोज प्रथम चरण में ले ली थी। रिपोर्ट आने के बाद अन्य स्टाफ में खलबली मची है।
कोरोना के आंकड़े
केस- 56
कुल कोरोना केस- 4517
मृतक संख्या-0
कुल मृतक संख्या- 71
ये भी पढ़ें- कोरोना का प्रकोप: एटा में पहलीबार 77 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक मरीज की मौत
ये भी पढ़ें- मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: बिजली विभाग के दो अफसरों सहित 37 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 132 पहुंची