फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर बोले- मुआवजे के नाम पर पीड़ितों से किया गया छल, AMU मुद्दे पर कही ये बड़ी बात

Tue, 08 May 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार तूफान पीड़ितों को मुआवजा देने के नाम पर छल कर रही है। एक ही चेक को कई बार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


वह सोमवार को तूफान पीड़ितों का हालचाल पूछने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने तूफान पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख बांटा। 

राज बब्बर ने कहा कि मुआवजे का चेक पहले तो एसडीएम से बंटवाया गया। फिर डिप्टी सीएम ने बांटा फिर मुख्यमंत्री से वही चेक बंटवाए गए। मुआवजा भी कम दिया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

राज बब्बर - फोटो : SELF
कहा कि बहुत तबाही और बर्बादी हुई है। सभी सामाजिक संगठनों को कांग्रेस के लोगों के साथ मिलकर पीड़ित लोगों के पुनर्वास में मदद करनी चाहिए। यह राजनीति का मुद्दा नहीं है। 

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव पर कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा को हराएगा। कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करेगी। अन्य निर्णय कर्नाटक चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे। 

उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की तस्वीर पर चल रहे विवाद पर के सवाल पर कहा कि यह भाजपा की सोच का हिस्सा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें