फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ! 8 मई को फिर आ सकता है तूफान, इस कक्षा तक के स्कूल रहेंगे बंद

Tue, 08 May 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मौसम विभाग ने आठ मई के लिए तूफान की चेतावनी दी है। इस पर प्रशासन ने न केवल अलर्ट जारी किया है बल्कि लोगों के लिए ‘क्या करें, क्या न करें’ की सलाह भी जारी की है। 
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग की चेतावनी और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आगरा में एडीएम सिटी ने इंटरमीडिएट  तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं मथ्ाुरा, एटा अाैर कासगंज में कक्ष्ाा 8 तक के स्कूूल बंद रहेंगे।

बता दें कि गत 11 अप्रैल और 2 मई को आंधी-तूफान ने जिले में काफी तबाही मचाई। विनाशकारी तूफान से न सिर्फ जन हानि हुई बल्कि पशु, मकान, फसल आदि का भी नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तबाही का मंजर देख चुके लोग अभी भी सहमे हुए हैं। रविवार को आई आंधी ने लोगों को फिर से डरा दिया। अब मंगलवार को लेकर लोगों में दहशत है। 

मौसम विभाग ने इस दिन आंधी और तूफान के बारे में अलर्ट किया है। इसके आधार पर प्रशासन ने भी जिलेभर में अलर्ट जारी कर दिया है।

अधिकारी और कर्मचारियों को जर्जर मकान चिह्नित करने के लिए लगाया गया है ताकि आपदा से पहले इनमें रहने वालों को दूसरे सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया जाए। 

इनके लिए सरकारी विद्यालय, सामुदायिक भवन, मंडी परिसर आदि स्थान चिह्नित किए गए हैं। आपदा की स्थिति से निपटने के लिए बिजली विभाग सहित सभी विभागों को सचेत कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें