फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत

Fri, 01 Dec 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
मथुरा में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशी की शानदार जीत हुई है। परिणामों की घोषणा होते ही कांग्रेस प्रत्याशी आरोपों को भूलकर जीत के जश्न में डूबे नजर आए। यह घटना धर्मनगरी के वार्ड नंबर 45 की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशी तिलकवीर सिंह ने सील टूटी इलेक्ट्रानिक मशीनों को मतगणना टेबल पर लाए जाने की बात कहकर पंडाल में सनसनी मचा दी। पर्यवेक्षक और डीएम से शिकायत की। गुस्साए प्रत्याशी ने हंगामा किया तो पुलिस ने उन्हें मतगणना स्थल से बाहर कर दिया। कुछ ही देर बाद उनकी जीत की खबर आई तो वह खुशी के मारे उछल पड़े। ईवीएम की गड़बड़ी वाली बात ही भूल गए। 

मंडी समिति परिसर में मतगणना चल रही थी। इसी बीच वार्ड 45 से कांग्रेस के प्रत्याशी तिलकवीर चुनाव प्रेक्षक और जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के पास आए और सील टूटी मशीनों के मतगणना टेबल पर लाने की शिकायत की। इस बात को मीडिया कर्मियों ने भी सुना और परिसर में सनसनी मच गई। 
विज्ञापन


तिलकवीर का आरोप था कि कृष्ण बिहार क्षेत्र एमएम कांवेंट स्कूल की तीन मशीनों की सील टूटी थी और इस पर उनके हस्ताक्षर वाली स्लिप भी नहीं थी। आपत्ति जताई तो अफसरों ने अनसुना कर दिया। गुस्साए प्रत्याशी ने हंगामा किया तो पुलिस ने उसे मतगणना स्थल से बाहर कर दिया। थोड़ी देर बाद ही मतगणना पंडाल से तिलकवीर के जीतने की खबर आई तो वो खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें