फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकचौबंद रहेगी मतगणना केंद्रों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के पांच मतगणना केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस एवं पीएसी को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक गणना केंद्र के प्रभारी सीओ व एसडीएम होंगे। फिरोजाबाद नगर निगम की मतगणना के दौरान एसपी सिटी राजेश सिंह के निर्देशन में दो सीओ के ही साथ पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


सात निकायों की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी डा. मनोज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका खींच लिया है। नगर निगम फिरोजाबाद के मेयर एवं 70 वार्डों के 732 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा कोटला रोड मंडी समिति पर खुलेगा।

यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त एसपी सिटी राजेश सिंह के निर्देश में सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, सीओ सदर प्रेमप्रकाश व नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव एवं एसडीएम संगम लाल यादव को तैनात किया है। साथ ही 15 एसओ, 22 उप निरीक्षक, एक महिला उप निरीक्षक, 73 हेड कांस्टेबिल, 150कांस्टेबिल, 26 महिला सिपाही, पांच ट्रैफिक जवान, दो सेक्शन पीएसी एवं एक फायर टेंडर को तैनात किया है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद के मतगणना पाली इंटर कालेज में एसडीएम कालीशंकर वर्मा, सीओ संजय वर्मा एवं तीन एसओ, 20 एसआई, दो महिला एसआई, 68 हेड कांस्टेबिल, 90 कांस्टेबिल, आठ महिला सिपाही, चार ट्रैफिक सिपाही, एक टीयर गैस की टीम, एक सेक्शन पीएसी एवं फायर टेंडर रहेगा।

टूंडला पालिका की मतगणना ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज में सीओ टूंडला धर्मेंद्र सिंह एवं एसडीएम सुरेश कुमार सिंह के निर्देशन में पांच एसओ, 11 एसआई, एक महिला एसआई, 13 हेड कांस्टेबिल, 67 कांस्टेबिल के 13 महिला सिपाही, आठ ट्रैफिक के जवान, एक टीयर गैस की टीम, एक सेक्शन पीएसी एवं फायर टेंडर को तैनात कर दिया है।

सिरसागंज की मतगणना मंडी प्रांगण में होगी। एसडीएम चंद्रभानु सिंह व सीओ अजय चौहान के साथ चार थानेदार,दस एसआई, आठ हेड कांस्टेबिल,90 कांस्टेबिल,छह महिला सिपाही के साथ ही एक सेक्शन पीएसी तैनात की है। जसराना, फरिहा व एका नगर पंचायत की मतगणना एलआर इंटर कालेज जसराना प्रांगण में एसडीएम रिजबान अहमद एवं सीओ संजय रेड्डी के निर्देशन मेंभारी पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें