गला सूखा, घबराहट और सिर में दर्द
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि दो दिन से पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार है। बुधवार को 27 मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। इसमें गला सूखना, सिर में दर्द, आंखों में दर्द, पानी की कमी होने से पेशाब कम आना और बीपी बढ़ने की परेशानी मिली। इनको भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
बच्चों को तेज बुखार के साथ उल्टी-दस्त
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि गर्मी से बच्चों में तेज बुखार मिल रह है। इनमें 101 से 105 डिग्री सेल्सियस तक बुखार दर्ज किया। उल्टी-दस्त, पेट में दर्द की भी शिकायत मिली। कई ऐसे मरीज भी रहे, जिसमें बच्चे की हालत गंभीर होने पर अस्पताल लेकर आए। इनमें पेशाब न उतरना, आंखों में गड्ढे बन जाना, त्वचा पर झुर्रियां मिलीं। ऐसे बच्चों को तत्काल भर्ती कराया।
यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश