फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फ्री में फास्टैग देने का झांसा देकर मोबाइल में डाउनलोड करवाया एप, खाते से उड़ा दिए सात लाख

Thu, 15 Jun 2023 11:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में फ्री में फास्टैग देने का झांसा देकर मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद खाते से करीब सात लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित पुलिस के चक्कर काट रहा है। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व फौजी के खाते से 6.87 लाख रुपये निकाल लेने वाले साइबर ठग तीन माह बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मंगलवार को उन्होंने पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पूर्व फौजी को फ्री में फास्टैग देने का झांसा देकर मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाकर ठगा गया था।

फ्री में फास्टैग का दिया झांसा

शिशुपाल सिंह शमसाबाद रोड स्थित आश्रय विहार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि फ्री में फास्टैग बनाया जा रहा है। ऑफर सीमित दिनों के लिए है। बस मोबाइल में कस्टमर सपोर्ट एप डाउनलोड करना होगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

Trending Videos

खाते से उड़ाए 6.87 लाख रुपये

एप डाउनलोड कराकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद खाते से 6.87 लाख रुपये कट गए। पूर्व फौजी का कहना है कि साइबर सेल में वह शिकायत दर्ज करा चुके हैं। मगर, तीन महीने बाद भी भटकने के लिए मजबूर हैं।

शॉपिंग मॉल में 1.87 लाख का भुगतान

पुलिस की जांच में पता चला कि जामताड़ा के साइबर अपराधियों ने रकम निकाली है। उन्होंने एक शॉपिंग मॉल से टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे। इसके लिए 1.87 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। कोलकाता में 10 एटीएम से तीन लाख रुपये निकाले। दो लाख रुपये दूसरे खातों में स्थानांतरित किए।

यह भी पढ़ेंः कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

 
विज्ञापन

साइबर सेल और बैंक में दी जानकारी

ऑनलाइन शॉपिंग, रकम ट्रांसफर और एटीएम से रकम निकालने में 10 घंटे का समय लगाया। अगर, पुलिस कार्रवाई करती तो यह भुगतान रोका जा सकता था। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने एक घंटे के अंदर साइबर ठगी की जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर सेल और बैंक में दे दी थी। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, वह भी सीज नहीं किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें