फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वच्छता पखवाड़े में स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं

Sat, 30 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो से चार अक्तूबर तक मनाएं स्वच्छता पखवाड़ा
विज्ञापन

- जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर कुमार ने राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, नगर निकाय के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। बैठक में दो अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक संचालित होने वाले स्वच्छता पखवाड़े के संबंध में विचार विमर्श किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दो अक्तूबर से चार अक्तूबर तक विद्यालयों में स्वच्छता पर आधारित निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराएं। पांच अक्टूबर को प्रत्येक विद्यालय के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों की सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा की दीवानी न्यायालय के आस-पास के परिषदीय विद्यालयों के लगभग 50 छात्रों को दो अक्तूबर को सुबह सात बजे दीवानी परिसर में प्रभात फेरी में सम्मिलित होने के लिए उपस्थिति कराया जाए। गांधी जयंती के अवसर पर दीवानी परिसर से स्वच्छता पर आधारित प्रभात फेरी आयोजित होगी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर जिला जज पॉक्सो जितेन्द्र मिश्रा, सीजीएम भोलेराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार, बीएसए दीपिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें