डेंगू से पीड़ित वृद्ध ने आगरा में तोड़ा दम
मैनपुरी। जनपद के गांव अहिरवा निवासी 68 वर्षीय रामप्रकाश को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन गंभीर हालत में उन्हें आगरा ले गए थे। आगरा के एक निजी अस्पताल में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार को उपचार के दौरान आगरा में उनकी मौत हो गई। रामप्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद