फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: आतिशबाजी के विवाद में पड़ोसियों पर जानलेवा हमला, दो महिलाओं सहित पांच घायल

Mon, 28 Oct 2019 02:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी शहर के मोहल्ला गुलाबबाग में दिवाली पर आतिशबाजी चलाने को लेकर हुए बच्चों के झगड़े के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। रविवार रात समुदाय विशेष के लोगों ने पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घटना में परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। घायल पक्ष ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। 
 
मामले के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलाबबाग में रविवार शाम आतिशबाजी को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के बाद मोहम्मद रफी, साहिबे आलम, कासिम, कादर, लल्ला, समीर आदि लोगों ने पड़ोसी बलवंत सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

लाठी-डडों के लैस हमलावरों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। घटना में आशीष, कुलदीप पुत्रगण बलवंत सिंह, मंजू देवी पत्नी उमेश, वेदराम पुत्र छेदा लाल, सुनीला पत्नी लालाराम घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों के फोर्स के साथ सीओ सिटी अभय नारायण राय और एसडीएम सदर रजनीकांत मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें