फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने डीएम से मांगी पालिका लिपिक नियुक्ति की आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगरपालिका में तैनात लिपिक की नियुक्ति पर उठे सवालों की जांच अब कमिश्नर ने शुरू कराई है। एसडीएम सदर की जांच आख्या का अवलोकन करने के बाद कमिश्नर ने जिलाधिकारी से जांच आख्या एवं कार्रवाई की प्रगति मांगी है। नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पालिका में तैनात लिपिक नौरंग पाल की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए मामले की शिकायत मोहल्ला जय जयराम निवासी अव्वल सिंह ने पूर्व में अफसरों से की थी। आरोप लगाया था कि नौरंग पाल की नियुक्ति नियम विरुद्ध है और बिना किसी रिक्ति के उनकी नियुक्ति कर ली गई। शिकायतकर्ता ने तत्कालीन अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पिछले साल 25 अप्रैल को उपजिलाधिकारी ने अपनी आख्या जिलाधिकारी को सौंपी जिसमें लिपिक की नियुक्ति अनियमित श्रेणी में पाई गई। इधर शिकायतकर्ता ने अलीगढ़ मंडलायुक्त से भी शिकायत की। बीते दिनों मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस नियुक्ति के संबंध में जांच आख्या के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं साथ ही रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें