फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरें: सीएम योगी का आगरा दाैरा रद्द, बाइक सवार दोस्तों की माैत, दो कंटेनर की टक्कर में बाल-बाल बचे चालक

Fri, 16 Oct 2026 05:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ब्रज क्षेत्र में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए। बारिश के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित आगरा दाैरा रद्द हो गया। मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की माैत हो गई। हाईवे पर दो कंटेनर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बारिश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के दाैरे की तैयारियों पर पानी फेर दिया। जनसभा स्थल टाटा ग्राउंड पर पानी भर गया। इसके चलते सीएम के आगरा दाैरे को  रद्द करना पड़ा। मथुरा में अज्ञात वाहन ने बाइक दो दोस्तों को राैंद दिया। हादसे में दोनों की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दो कंटेनर की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर में एक कंटेनर की चालक केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों चालक बाल-बाल बच गए। मैनपुरी में एक घर की कच्ची दीवार धराशायी हो गई। एक किशोर मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गया। वहीं आगरा में पुलिस ने एक अंतराज्यीय चोर गिरोह का दबोचा है। गिरोह के सदस्य जानवरों की आवाज निकालकर घर साफ कर देते थे। पुलिस ने छह शातिरों को दबोचा है।
विज्ञापन


सीएम योगी का आगरा दाैरा रद्द: बारिश ने फेरा प्रशासन की तैयारियों पर पानी, टाटा ग्राउंड में होनी थी जनसभा
मौसम की मार के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दाैरा रद्द हो गया। सीएम की शुक्रवार को टाटा ग्राउंड पर जनसभा प्रस्तावित थी। पार्टी ने वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था तो की थी लेकिन बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश के चलते पंडाल के चारों तरफ पानी भर गया था...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: मैनपुरी में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, घर की कच्ची दीवार गिरी; मलबे में दब गया किशोर 
मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे कच्ची दीवार गिरने से चारपाई पर सो रहा किशोर मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण भिड़ंत, सैंया चौराहे पर टकराए दो कंटेनर; चालक बाल-बाल बचे
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो कंटेनर आपस में टकरा गए। टक्कर में एक कंटेनर की चालक केबिन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन दोनों चालक सुरक्षित बच गए...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: आगरा पुलिस ने दबोचा ऐसा गिरोह, जो निकालते हैं जानवरों की आवाज; फिर घर कर देते हैं साफ
जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को संकेत देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कागारौल, साइबर सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है...पढ़ें पूरी खबर

मथुरा में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दोनों की मौत; परिनों में मचा कोहराम
मथुरा से अपने घर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल के भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें