जनवरी 2020 में यूपीएमआरसी ने बॉम्बार्डियर कंपनी से मेट्रो ट्रेन कोच बनाने का करार किया था। फिर एलस्टॉम ने बॉम्बार्डियर कंपनी को खरीद लिया। इसके बाद कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए एलस्टॉम 2051 करोड़ रुपये की लागत से कुल 67 ट्रेन बना रही है। कानपुर के लिए पहली ट्रेन की डिलीवरी हो चुकी है। इनमें 39 ट्रेन कानपुर व 28 ट्रेन आगरा आएंगी।
रिमोट से करेंगे मेट्रो रेल के मॉडल का अनावरण
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट निदेशक अरविंद राय के अनुसार सीएम रिमोट से ट्रेन के मॉडल का अनावरण करेंगे। डिपो का निरीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि डिपो में 70 फीसदी ढांचागत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मेट्रो डिपो में पौधा भी रोपेंगे। शहर में हर घर तिरंगा जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।