फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी भी आ सकते हैं मथुरा

Tue, 14 Dec 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मथुरा आ सकते हैं। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ कान्हा की नगरी से होगा। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी के आने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा जन विश्वास रथयात्रा से सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएगी। 19 दिसंबर को यह रथयात्रा मथुरा से लखनऊ के लिए रवाना होगी, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। 
विज्ञापन

हाल में ही मुख्यमंत्री योगी ने कस्बा मांट में जनसभा को संबोधित किया था। अब जन विश्वास जीतने के लिए भाजपा की रथयात्रा 19 दिसंबर को मथुरा से लखनऊ के लिए रवाना होगी। जन विश्वास यात्रा रवाना करने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें सीएम योगी भी आ सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
हर दिन रथयात्रा में शामिल होगा बड़ा नेता 
चुनावी रथयात्रा की शुरुआत के लिए दिल्ली से ही आधुनिक बस को रथ का रूप दिया जाएगा। भाजपा की योजना है कि रथ पर सवार होने के लिए हर दिन कोई न कोई बड़ा नेता शामिल होगा। प्रदेश के छह स्थानों से रवाना होने वाला आसपास की विधान सभाओं की सीमा के होकर गुजरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता करेंगे रथयात्रा का स्वागत
मथुरा में 500 मीटर से लेकर एक किलोमीटर के दायरे में रथ रुकेगा और स्थानीय भाजपाई व आम लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा। हर विधानसभा व जिले में वहां के जनप्रतिनिधियों व मंत्रियों को रथ पर सवार किया जाएगा। रथ के साथ वाहनों का काफिला जुड़ता चला जाएगा।

संबंधित खबर- जन विश्वास यात्रा: ब्रज भूमि से उत्तर प्रदेश की जीत का रास्ता निकालने में जुटी भाजपा, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा

भाजपा के महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि 19 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा होगी। इसमें प्रदेश के सीएम योगी की भी आने की पूरी संभावना है। तीन जनवरी को रथ लखनऊ पहुंचना है, जहां पर पीएम नरेंद्र मोदी की रैली संभावित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें