24 से अधिक किसान हुए ठगी का शिकार
इस पर सदर सहित अन्य इलाके के 24 से अधिक किसान फंस गए। उन्होंने निवेश कर दिया। एक करोड़ से अधिक कंपनी के एजेंट को दे दिए। किसानों की जमीन पर तालाब तैयार कर मछली पालन शुरू करा दिया गया।
आरोप है कि किसी के खाते में दो महीने तो किसी के खाते में तीन महीने तक किस्त आईं। इसके बाद रकम आना बंद हो गई। कर्मचारी का भी वेतन बंद हो गया। कर्मचारी कॉल रिसीव नहीं करते। इस पर पीड़ितों ने सोमवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर शिकायत की। पीड़ितों को पता चला है कि आरोपियों ने कई जगह इसी तरह से ठगी की है। उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं।
प्रार्थनापत्र में इन पीड़ितों के नाम
एसएसपी ऑफिस में पीड़ित प्रार्थनापत्र लेकर आए थे। मगर, एसएसपी से समय निकलने की वजह से मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि उनका प्रार्थनापत्र ले लिया गया। उनको मंगलवार को बुलाया गया है।
प्रार्थनापत्र में जल सिंह, सुनील, अजय कुमार, विष्णु स्वरूप, लोकेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, मनोज कुमार त्यागी, प्रहलाद सिंह, चंद्रप्रकाश, सुरेंद्र चंद्र, नीरज, रमाकांत, सत्येंद्र, अनिल कुमार, राकेश कुमार, नेत्रपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, कीर्तिराम, सुग्रीव सिंह, सुशील कुमार, रामनिवास, कृष्ण कुमार के नाम हैं। ज्यादातर पीड़ितों से 5.5 लाख रुपये की रकम ली गई है। इस तरह ये मामला एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का है।