खुदाई के बाद मिट्टी छोड़ देने से सड़कों पर फिसलन हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ग्रिड की 11 किमी. लंबी पांच सड़कों की खुदाई के बाद मिट्टी छोड़ देने से सड़कों पर फिसलन हो गई। रिमझिम बारिश के कारण हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच सरकार नर्सिंग होम और पेट्रोल पंप वाली सड़क पर कीचड़ होने से मरीज और तीमारदार फिसलकर गिर पड़े। यहां नर्सिंग होम, ब्लड बैंक, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सेंटर के साथ पैथोलॉजी और होटल-रेस्तरां में आने वाले लोग परेशान हो गए।
ये भी पढ़ें - ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ट्रैफिक पुलिस ने 15 मई से 15 जून के बीच इस सड़क की खुदाई के लिए अनुमति दी थी, लेकिन ठेकेदार फर्म श्रीराम कंस्ट्रक्शन काम पूरा नहीं कर पाई। फर्म की लापरवाही अब हजारों मरीजों, तीमारदारों के साथ क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की हजारों छात्राओं और उनके अभिभावकों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि वह हरीपर्वत से दिल्ली गेट के बीच डेढ़ घंटे में पहुंच सके। एक ही लेन चालू होने के कारण जाम लग गया, वहीं उनके सामने ही पेट्रोल पंप आ-जा रहे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर पड़े। ठेकेदार फर्म ने खुदाई के बाद मिट्टी ही नहीं हटाई, इस वजह से डिवाइडर के पार दूसरी सड़क भी मिट्टी और कीचड़ से भर गई।
ये भी पढ़ें - UP: धर्मस्थलों पर 21 करोड़ की धनवर्षा, बटेश्वर धाम समेत 10 मंदिरों का बदलेगा स्वरूप; पर्यटन मंत्री ने की बड़ी घोषणा
सीएम ग्रिड की पांच सड़कों का निर्माण बना लोगों की मुसीबत
बसई से इंद्रापुरम रोड पर एक माह पहले बारिश में 15 कारें और वैन फंस गई थीं तो इस बार बारिश में टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार रोड पर कीचड़ और दलदल से फिसलन बनी रही। बसई रोड पर गिट्टियां डालने के बाद भी जगह जगह यह धंस गई। यही हाल मारुति एस्टेट से सुभाष पार्क के बीच का रहा, जहां सीवर लाइन और यूटिलिटी डक्ट के लिए की गई खुदाई मुसीबत बन गई। अमर होटल से राजपुर चुंगी के बीच बनाई जा रही सीएम ग्रिड की सड़क से निकलना मुहाल हो गया।
ये भी पढ़ें - Health News: खट्टी डकार और पेट में बन रहा एसिड तो हो जाएं सावधान, इन दो गंभीर बीमारियों के हैं ये संकेत
बारिश में पानी निकालने के लिए लगाए 48 पंप
नगर निगम ने सोमवार को शहर में 48 जगह पंप लगाए। जलभराव की आशंका वाली जगहों पर कर्मचारियों को तैनात किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि पानी की निकासी होने तक सभी पंप चलाने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: कैंटर के नीचे फंसी कार, सड़क पर खून से सनी लाशें, मंजर देख कांप गई रूह; भयानक हादसे में दो युवकों की मौत