टॉप 20 में भी नहीं आए आगरा जोन के ये जिले
आगरा जोन के जिले काफी पिछड़ गए। वह टॉप 20 में भी नहीं आए। अक्तूबर 2024 में ऑनलाइन रैकिंग की सूची में आगरा 75वें स्थान पर रहा था। महिला अपराध पर अंकुश नहीं लग पाने के कारण रैंकिंग खराब हुई थी। सोमवार को सीएम डैश बोर्ड रैकिंग सूची जारी कर दी गई।
ये भी पढ़ें - रफ्तार का कहर: कार की उड़ गई छत, इंजन और पहिये दूर गिरे; लाश निकालते समय...पुलिसकर्मियों के हाथ कांप उठे
ऐसे होता है रैंक का निर्धारण
आगरा कमिश्नरेट को 10 में से 7.60 अंक प्राप्त हुए। इससे उसकी चाैथी रैंक रही। सीएम डैशबोर्ड में 47 बिंदुओं की स्थिति देखकर परिणाम दिए जाते हैं। इसमें लूट-हत्या की वारदात, महिला अपराध की स्थिति, विवेचनाओं के निस्तारण, गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, यूपी 112 का रेस्पांस टाइम, फाइलों के निस्तारण सहित अन्य बिंदु शामिल हैं। हर बिंदु में 10 में से अंक दिए जाते हैं। इसके बाद रैंकिंग का निर्धारण किया जाता है। पिछली बार के मुकाबले आगरा की स्थिति सुधरी है, जिससे उसे चाैथा स्थान मिला है।
और भी पढ़ें -
UP: हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार का गाना सुनने पहुंचे तहसीलदार, पुलिसकर्मियों ने इसलिए कर डाली अभद्रता