फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे सेंटर पर युवक-युवतियां आने पर हुआ वबाल, दोनों तरफ से जमकर पथराव, चार घायल

Mon, 07 Sep 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मोहल्ले के सुबहान अहमद ने पुलिस को बताया कि कैफे में युवतियां और युवक आए थे। युवतियों के कपड़े ठीक नहीं थे। उन्होंने युवतियों को टोका। यह सुनकर कुर्बान आ गया, वह कैफे बंद करके छत पर चला गया। अपने भाइयों के साथ मोहल्ले के लोगों पर पथराव किया। इसमें शाहिद, इम्तियाज, बबलू सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कॉफी कैफे सेंटर पर बवाल के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजगंज के विभव नगर स्थित बगीची बिंदा भगत में रविवार शाम को एक कॉफी कैफे पर युवक और युवतियों के आने पर बवाल हो गया। मोहल्ले के लोगों के विरोध करने पर कैफे संचालक से विवाद के बाद दोनों तरफ से पथराव हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने 16 लोगों को पकड़ लिया है, पुलिस की ओर से देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


बगीची बिंदा भगत, नहर पुलिया निवासी कुर्बान ने घर में तीन साल पहले स्पा सेंटर खोला था। मगर, पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस पर कुर्बान ने स्पा बंद कर दिया, बाद में कॉफी कैफे खोल लिया। इसमें युवक और युवतियां आते हैं। आरोप है कि यह मोहल्ले के लोगों को अच्छा नहीं लगता है। 

ये भी पढ़ें-  देह व्यापारः होटल में दिल्ली की लड़की के साथ पकड़े तीन लोग, आपत्तिजनक सामान भी मिला
विज्ञापन


मोहल्ले के सुबहान अहमद ने पुलिस को बताया कि कैफे में युवतियां और युवक आए थे। युवतियों के कपड़े ठीक नहीं थे। उन्होंने युवतियों को टोका। यह सुनकर कुर्बान आ गया, वह कैफे बंद करके छत पर चला गया। अपने भाइयों के साथ मोहल्ले के लोगों पर पथराव किया। इसमें शाहिद, इम्तियाज, बबलू सहित चार लोग घायल हो गए। लोगों ने भी कैफे पर पथराव कर दिया। इससे शीशे टूट गए। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई, आसपास रास्ता भी रुक गया। 
 
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर महेश कुमार थाना ताजगंज की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दोनों गुटों के 16 आरोपियों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि दोनों ओर से आठ-आठ लोगों को पकड़ा है। पुलिस की ओर से ही मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसमें बलवा, लॉकडाउन उल्लंघन, सात सीएलए एक्ट भी लगाया जाएगा। 

दो परिवार करते हैं विरोध

कुर्बान ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के दो परिवार उसका विरोध करते हैं। पहले भी स्पा का विरोध करते थे, अब यह कहते हैं युवक-युवतियां कपड़े ठीक से पहनकर नहीं आते हैं। कैफे में किसी को किस तरह के कपड़े पहनकर आना चाहिए, यह कैसे नियम बनाया जा सकता है।  

इनकी हुई गिरफ्तारी

ताजगंज पुलिस के मुताबिक, शब्बीर, कुर्बान, राशिद, दानिश, रहम, फैसल, सूरज, नईम और दूसरे गुट के इम्तियाज, मोहम्मद शाहिद, उमर, फरमान, फैजान, फैजल हक, इकरार और अरशद को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें