फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: 85 कोरोना पॉजिटिव मिलने से 3376 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Mon, 07 Sep 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

416 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। कुल 2652 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 109 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 1,32,684 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
हॉटस्पॉट एरिया आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 85 नए मरीज और मिलने से रविवार को संक्रमितों का आंकड़ा 3376 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 615 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 416 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। कुल 2652 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 109 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 1,32,684 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



कमला नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों में मिला संक्रमण 

एसएन मेडिकल कॉलेज के दो और निजी अस्पतालों के भी चिकित्सक संक्रमित हो गए हैं। जिला जेल में एक कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कमला नगर में एक ही परिवार में चार सदस्य संक्रमित मिले हैं।

नगला पदी, नगला धाकरन, पीपलमंडी, बाह, शमसाबाद, एत्मादपुर, देवरी रोड, मधु नगर, ताजगंज, अछनेरा, शाहगंज, सिविल लाइन, बल्केश्वर, सदर, दयालबाग, न्यू आगरा, शाहगंज, बोदला, हलवाई की बगीची, नाई की मंडी, साकेत कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, लंगड़े की चौकी, जगनेर, खेरागढ़, ट्रांय यमुना कॉलोनी, देवरी रोड, छीपीटोला, खेरिया मोड़, दहतोरा मोड़, पार्वतीपुरा, नूरी गेट, खांडा, प्रतापपुरा में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र में 83348 लोगों की जांच हुई
स्वास्थ्य विभाग की 210 टीमों ने अछनेरा, शमसाबाद, फतेहाबाद, ताजगंज, बल्केश्वर, नाई की सराय,  दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, लोहामंडी और शाहगंज में 21040 घरों के 83348 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान कोरोना के लक्षणों का आकलन किया गया। इन्हीं क्षेत्रों में 48 शिविर लगाकर 721 पुरुष, 695 महिला और 93 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 10 को मधुमेह, 15 को उच्च रक्तचाप की परेशानी मिली। 66 को त्वचा रोग की दिक्कत थी।

सीरो सर्वे: 320 लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे
सीरो सर्वे के तीसरे दिन भी 320 लोगों के रक्त के नमूने लेकर किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ में जांच को भेज दिए हैं। इस तरह से तीन दिन में 960 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। अभी दो दिन और अभियान चलेगा। रविवार को खंदोली, बिचपुरी, शमसाबाद, फतेहपुर सीकरी, नैनाना ब्राह्मण, सदर, जगनेर, सैंया, खेरागढ़ और फतेहाबाद में 32 के नमूने लिए गए। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 45 केंद्रों से कुल 1440 लोगों के नमूने लिए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें