मैनपुरी। गुड फ्राइडे को लेकर मसीह समाज के घरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कचहरी रोड स्थित चर्च को विशेष रूप से सजाया गया है। फादर अनीश जेकब की देख रेख में गुड फ्राइडे से शुरू होने वाले कार्यक्रम सोमवार तक चलते रहेंगे।
फादर ने बताया कि गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कचहरी रोड स्थित सेंटीनियल चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसमें मसीह समाज के सभी लोग भाग लेंगे। शनिवार को चर्च के साथ ही घरों में भी प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा। रविवार को ईस्टर के अवसर पर सुबह चार बजे मिशन कंपाउंड से जुलूस निकाला जाएगा। रविवार को नौ बजे चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। सोमवार को शाम पांच बजे ईस्टर मेले का आयोजन चर्च परिसर में किया जाएगा।