फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

497 के सापेक्ष मात्र 17 कॉलेजों ने परीक्षकों की जानकारी की अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में प्रधानाचार्य रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले के 497 कॉलेजों में से मात्र 17 ने परीक्षकों की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की है। जिला विद्यालय विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी प्रकट करते हुए शीघ्र जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बुधवार को पत्र जारी कर प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए थे कि बृहस्पतिवार तक सभी अपने कॉलेज के परीक्षकों की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपडेट कर दें लेकिन केवल 17 कॉलेजों ने ही जानकारी अपडेट की। डीआईओएस ने कहा कि जिन कॉलेजों में कोई परिवर्तन नहीं है वे वेबसाइट को खोलकर उस पर डाटा फाइनल सबमिट को सेव करें। फाइनल सबमिट न करने पर जानकारी को अपडेट नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें