फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की रंग-बिरंगी सोलर लाइट से जगमगाएगी ताजनगरी, यहां लगेंगी लाइट्स

Tue, 21 May 2019 02:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब ताजनगरी चीन की रंग-बिरंगी सोलर लाइट से जगमगाएगी। इसके लिए चीन के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त अरुण प्रकाश से मुलाकात की। करीब  एक घंटे तक चली बैठक में चीन के प्रतिनिधि मंडल ने स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को चीन का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम पहुंचा। ताजनगरी में कार्य करने की इच्छा जाहिर की। एक घंटे तक चली बैठक के दौरान ताजनगरी में चीन की लाइट्स लगाने की सहमति बनी है। चीन के प्रतिनिधि मंडल में कई सदस्य मौजूद रहे।

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश के अनुसार चीन विश्व प्रसिद्ध इमारतों, फ्लाईओवर, ओवर हैड टैंक, इलेक्ट्रिक पोल के अलावा शहर के प्रमुख स्थलों पर सोलर लाइट्स लगाने को लेकर वार्ता हुई है। 
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त अरुण प्रकाश से जूते की करतन का निस्तारण करने के लिए प्लांट को लेकर मंथन किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि अगर चीन  प्लांट लगाता है तो उन्हें 50 टन जूते की कतरन मुहैया करा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें