पटियाली। हेल्प लाइन नंबर पर मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए चाइल्ड लाइन ने क्षेत्र में एक नाबालिग की शादी रुकवा दी। टीम ने नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।
चाइल्ड लाइन को हेल्प लाइन नंबर से सूचना मिली की क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की बारात आ चुकी है। सूचना पर चाइल्ड केयर टीम के डायरेक्टर डॉक्टर हरिओम वर्मा, काउंसलर अनीता पाल, टीम सदस्य कमलेश कुमार, महेश कुमार, पंकज कुमार, तनु वर्मा, गंजडुंडवारा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा किशोरी के आयु संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड आदि मांगे गए। किशोरी के घर वाले संबंधित दस्तावेज न दिखा सके। इस पर चाइल्ड ला इन ने शादी रुकवा दी और किशोरी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर हरिओम वर्मा ने बताया कि किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद किशोरी को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। यदि किसी ने बाल विवाह करवाया तो उसके के विरुद्ध बाल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।